सराय अकिल पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मोबाइल फोन से किसी से बात किए जाने को लेकर उसके माता पिता एवं भाइयों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी
ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से धर्मेन्द्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864
सरायअकिल/कौशाम्बी..सराय अकिल पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 26.08.2023 को थाना सराय अकिल क्षेत्र में 16 वर्षीय युवती द्वारा मोबाइल फोन से किसी से बात किए जाने को लेकर उसके माता पिता एवं भाइयों द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी ।उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह थाना सराय अकिल को तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 339/2023 धारा 302/120बी/34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना सराय अकिल मय हमराह पुलिस बल द्वारा 24 घंटे के अंदर आज दिनांक 27.08.2023 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तों 1.मनराखन पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सिंह सिगरौर 2.नीता पत्नी मनराखन 3. घनश्याम पुत्र मनराखन 4. राधेश्याम पुत्र मनराखन(बाल अपचारी) नि0 गण ग्राम टिकरी मुजफ्फपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त रक्त रंजित आला कत्ल एक अदद कुल्हाडी व अन्य साक्ष्य संकलन समाग्री को बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.