दुश्मनी को लेकर युवक की कर दी हत्या, पिता ने दर्ज कराया केस

रामनगर:-बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट
रामनगर थाना क्षेत्र के सबेया देवराज गांव में 23 वर्षीय युवक के बरामद शव के मामले में मृतक के पिता मो मुन्ना ने एफआईआर दर्ज कराई है। रामनगर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि मृतक युवक के पिता के आवेदन पर योगिया निवासी मो रहमतुल्ला, इन्तेशार आलम, गोलू खान, इम्तियाज खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फरारी की स्थिति में उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी। एफआईआर में मोहम्मद मुन्ना ने बताया कि मेरे गांव में हल्ला हुआ कि शेख अबु अहमद के घर के पीछे लाश पड़ा है। देखने गया तो कपड़ा व टैटू से पहचान हुई कि मेरा पुत्र है। वह 22 अगस्त को रात्रि 10 बजे मेरा पुत्र अपने कमरे में मोबाइल फोन से बात कर रहा था सभी लोग सोने चले गए तो रात्रि 12 बजे पुत्र का दरवाजा खुला था वह गायब था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.