भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रोडवेज बस में धुआं-आग उठता देख मची भगदड़, यात्रियों ने शीशा तोड़ बचाई जान, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी।

457
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज़ संबाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट:
यात्री ने बताया चपुन्ना से कानपुर जा रही रोडवेज बस हसेरन के पास पहुंची अचानक धुआं उठ गया। इससे सभी लोग घबरा गए। नीचे कूदकर सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया।
कन्नौज जिले में सौरिख के चपुन्ना से कानपुर जा रही कन्नौज डिपो की रोडवेज बस में धुआं और आग की लपटें उठती देख भगदड़ मच गई। यात्रियों ने शीशा तोड़कर और कूदकर जान बचाई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि कन्नौज डिपो की रोडवेज बस रोजाना सुबह करीब आठ बजे चपुन्ना से कानपुर के लिए रवाना होती है। मंगलवार को भी चपुन्ना से रवाना हुई बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हसेरन के करीब से गुजरते समय अचानक से बस में धुआं उठता दिखने से हड़कंप मच गया।देखते ही देखते आगे के हिस्से में आग की लपटें उठने लगी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। जान बचाने के लिए पीछे का शीशा तोड़ कूदने लगे। सफर कर रहे यात्री ने बताया चपुन्ना से कानपुर जा रही रोडवेज बस हसेरन के पास पहुंची अचानक धुआं उठ गया।आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं
इससे सभी लोग घबरा गए। नीचे कूदकर सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है। समझा जा रहा है कि यह हादसा इंजन के पास शॉर्ट सर्किट में फॉल्ट होने से हुआ है। सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper