भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सास ससुर साले साली पर दामाद ने लगाई गंभीर आरोप, कप्तान से की शिकायत
चार बच्चों की मां को दूसरे के संग भेजने का मामला

419
Above News

अयोध्या/बीकापुर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुन्धौर निवासी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राम करन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मेरी शादी 27 फरवरी सन 2008 को रेखा पुत्री राम हरीश उर्फ हनीफ ग्राम जलालुद्दीनपुर नगर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या के साथ संपन्न हुई थी। जिसके चार बच्चे तीन लड़का एक लड़की है। मेरे ससुर और साला संजय कुमार 10 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पर्व के नाते आए और कहां की मेरी पुत्री को मेरे साथ भेज दो रक्षाबंधन का त्यौहार है। मेरी मां और मैंने राजी खुशी से अपनी पत्नी को ससुर और साल के साथ भेज दिया। पत्नी रेखा अपने साथ छोटे पुत्र आयुष को साथ ले गई और दो लड़के एक पुत्री को यहीं पर छोड़ दिया। कुछ दिन बीतने के बाद जब बच्चे और पत्नी का हाल-चाल लेने के लिए पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद थी इसके बाद अपने साले संजय कुमार के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया की दीदी बच्चों को लेकर कहीं चली गई है। उसी दिन जब अपने ससुराल आया और 2 दिन तक रिश्तेदार के यहां पता किया लेकिन पता नहीं चला। राजेश ने सास ससुर से बार-बार कहता रहा कि आप लोगों की लापरवाही से ऐसा हुआ है। सास पुलिस चौकी को पूरा बाजार में झाड़ू पोछा हुआ खाना बनाने का काम करती है 16 अगस्त 2023 को सास ने अपने दामाद को लेकर चौकी पूराबाजार ले गई। सास ने पहले दरोगा से अलग कुछ बात किया उसके बाद दरोगा ने अपने पास बैठाया और कहा कि मैं जो बोल रहा हूं उसे तुम कागज पर लिखो विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकी भी दे दिया। 16 अगस्त सन 2023 को पत्नी गायब होने की प्रार्थना पत्र लिखने की बात कही। उसके बाद सास ने कहा अपनी पुत्री को दूसरे के साथ दूसरे स्थान पर भेज दिया है। अगर तुम तुम हमारे परिवार के खिलाफ करवाई करोगे तो अच्छा नहीं होगा। दिए गए प्रार्थना पत्र में दामाद ने सास ससुर साला साली पर गंभीर आरोप लगाते हुए दर्शाया है कि इन लोगों की मिली भगत से मेरी पत्नी रेखा को अन्यत्र जगह भेजने यह फिर बेचने का आरोप लगाया है। इस मामले में कुछ अधिकारियों के द्वारा जांच कर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
सर्व जीत दूबे
ब्यूरो चीफ अयोध्या

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper