भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

केन्द्र सरकार की योजना के लाभ से राज्य सरकार किसानों को कर रही हैं वंचित।

215
Above News

प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का मामला – जनसंवाद यात्रा में किसानों ने बताई समस्या।

रिपोर्ट -अभिषेक धींग
उदयपुर-भीड़र


जनता सेना राजस्थान की जन संवाद यात्रा मंगलवार को वल्लभनगर पंचायत समिति क्षेत्र के धमानिया व वल्लभनगर क्षेत्र में पहुंची। यहां विभिन्न गांवों में जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए समस्याएं जानी। इस दौरान किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो कुछ किसानों ने बताया कि किस्त आना भी बंद हो चुकी है। इस पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसानों के लिए महत्वकांशी किसान निधि योजना से राज्य सरकार जानबुझकर किसानों को वंचित रखना चाहती हैं इसलिए किसान द्वारा आवेदन करने के बाद भी उसको पेंडिग रखते हैं और आगे नहीं भेजते है। जिसके चलते कई किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं जिन किसानों को लाभ मिल रहा था तो अब खेतों के ऑनलाइन खातों में राज्य सरकार ने गड़बड़ी करके उनकी किस्तें रोक दी है। इसलिए कांग्रेस सरकार किसान विरोधी और अहितकारी सरकार हैं इसको तुरन्त उखाड़ करके फेंकना है।
वल्लभनगर को कर रखा हैं अपेक्षा का शिकार
जन संवाद यात्रा के दौरान वल्लभनगर में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर को नगर की अपेक्षा की समस्या बताई। इस पर भीण्डर ने कहा कि पूरे प्रदेश में वल्लभनगर विधानसभा का नाम प्रसिद्ध हैं, लेकिन वल्लभनगर के साथ अपेक्षा का शिकार बना रखा है। वसुंधरा सरकार में यहां रोडवेज बसों का संचालन होता था उनको भी वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने पंचायत समिति खोल दी हैं लेकिन चार वर्ष गुजर गये अभी तक भवन तक नहीं बना सकें है। जन संवाद यात्रा धमानिया पंचायत के बागथल, रूपावली, शंभपुरा, बणजारी, धमानिया, गुमानपुरा, गोपालपुरा, आकोदड़ा, उदाखेड़ा एवं वल्लभनगर नगर में पहुंची।
महिलाओं ने बताई सड़क, पानी की समस्या
जन संवाद यात्रा के दौरान दीपेन्द्र कुंवर भीण्डर ने महिलाओं से संवाद किया। जिसमें बताया कि सड़क, पानी, बिजली आदि के लिए परेशानियां झेलनी पड़ती है। कांग्रेस सरकार में हमारे क्षेत्र को कोई विशेष लाभ नहीं मिला, पिछले साढ़े चार वर्षों में परेशान हो चुके है। हमारे क्षेत्र में किसी भी पार्टी के नेता हमसे समस्या सुनने भी नहीं आते है। हमारे घर-घर तक नल पहुंच जायेंगे तो ये हमारे सबसे बड़ी समस्या हल हो जायेगी। जन संवाद यात्रा के दौरान वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष लालसिंह झाला, खेमराज डांगी, इकाई अध्यक्ष यशवंत सिंह झाला, रोड़ीलाल डांगी, भगवतसिंह, भीण्डर प्रधानहरसिंह सोनिगरा, प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper