भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सरकारी वेतन लेकर निजी अस्पताल चला रहे चिकित्सक

214
Above News

कड़ा सीएचसी में तैनात चिकित्सक का जिला अस्पताल के सामने चल रहा अस्पताल

ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से धर्मेन्द्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864

ब्रेकिंग,कौशाम्बी। सिराथू इलाके के कड़ा सीएचसी में तैनात बीएचएमएस डिग्री धारक एक चिकित्सक जिला अस्पताल के सामने नर्सिंगहोम चला रहा है। सरकार से वेतन लेकर सारादिन चिकित्सक अपने निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता है। आरोप है कि अफसरों की मिलीभगत से दर्जनों बार शिकायत के बाद भी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही चर्चा है कि चिकित्सक के निजी अस्पताल का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। लेकिन तय सुविधा शुक्ल के चलते अफसर कार्रवाई से कतरा रहें है।
मंझनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने लम्बे अरसे से बीएचएमएस डिग्री धारकों चिकित्सक निजी अस्पताल चला रहा है। आरोप है डॉक्टर की तैनाती कड़ा सीएचसी में होने के बावजूद भी सारा दिन चिकित्सक निजी अस्पताल में पैक्टिस करता है। बेहतर इलाज के नाम पर मरीजों से मनमानी रकम वसूलता है। आरोप है होम्योपैथिक की डिग्री लेकर डॉक्टर एलोपैथिक इलाज करता है। इससे अक्सर मरीजों को गलत दवाएं दे देता है। इससे मरीजों की हालत सुधारने के बजाय बिगड़ जाती है। आरोप है कि गलत इलाज की वजह से अब तक कई मरीज मरते मरते बचे है। तिमारदारों का कहना है कि जैसे ही गलत इलाज से मरीज की हालत खराब होने लगती है,तो चिकित्सक उनको गंभीर बताकर अपने अस्पताल से निकाल देते है। ऐसे में कई मरीज अपनी जान भी गवां चुके है। मरीजों की शिकायत पर एक बार अस्पताल सीज किया गया था। लेकिन कुछ दिन अफसरों ने सांठगांठ कर फिर चिकित्सक को हरी झंडी दे दिया है। इससे चिकित्सक एक बार मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है।

क्या बोले अफसर
मामला संज्ञान में नहीं है यादि कोई लिखित तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सुष्पेंद्र सिंह सीएमओ

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper