भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बाग में मिला महिला का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का महौल मायके पक्ष के लोगो ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप

226
Above News

ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864

कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह 26 वर्षीय महिला का रक्त रंजित हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया, महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भीटी गांव में रहने वाले बनवारी लाल ने अपनी बेटी रीता (26) की शादी मंझनपुर थाना क्षेत्र के अर्जलीपुर निवासी पवन राजपूत से 4 साल पहले की थी। शादी के बाद रीता और पवन के दो बच्चे आदित्य (4) और अंशिका (2) हुए। रीता के पिता बनवारी लाल के मुताबिक शादी के 2 साल बाद से उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।मृतका के पिता ने बताया कि उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई थी, प्रताड़ना से तंग आकर रीता ने अपने बेटे आदित्य को अपने ननिहाल में छोड़ दिया, ताकि उसके साथ हो रहे उत्पीड़न का असर बच्चे पर न पड़े। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर महुए के बाग में रीता का शव महिलाओं ने देखा तो हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
वही मृतका के पिता बनवारी लाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है और शव को बाग में फेंक दिया गया है,पुलिस को बनवारी लाल ने लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper