माटी कला के कामगारों को मिलेगी बिजली की चॉक

बेबाक शक्ति न्यूज़ संवाददाता ऋषि जैन
:कन्नौज। जिला ग्रामोद्योग विभाग ओर से माटी कला के कामगारों को उनके काम को आसान करने के लिए टूलकिट दिया जाना है। उन्हें बिजली से चलने वाली किट उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से योजना चलाई जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में जिले से 30 आवेदकों का चयन होना है। मंगलवार को उनका साक्षात्कार लिया गया विकास भवन सभागार में हुए साक्षात्कार में कुल 53 आवेदक पहुंचे। उनमें से 30 को ही योजना का लाभ दिया जाना है। इसी के तहत सभी आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए साक्षात्कार के दौरान आवेदकों से उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारी ली गई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि माटीकला बोर्ड की ओर से संचालित योजना के तहत जिले से 30 आवेदकों का चयन किया जाना है। इसके लिए यहां 53 लोगों ने आवेदन किया है। साक्षात्कार के दौरान 10 आवेदक गैर हाजिर रहे। 13 आवेदकों के आवेदन को कमेटी ने कमियां पाकर निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन 30 का चयन किया गया है, उनका नाम बोर्ड को भेजा जाएगा। वहां से टूलकिट आने पर चयनितों को बांटा जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.