रक्षाबंधन के लिए पत्नी को ससुराल भेज कर घर वापस जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

मंझनपुर तहसील रिपोर्टर महेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ जनपद कौशांबी
कौशांबी ।कोखराज थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव के पास कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा निवासी अरविंद कुमार पटेल पुत्र रमेश पटेल अपनी पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी ससुराल खोजवापुर छोड़ने गया हुआ था । पत्नी को ससुराल छोड़ कर,वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था,तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी,टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भागने लगा और अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे गहरे गड्ढे में चला गया और पलट गया,टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अरविंद सड़क पर गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया,घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहा उसकी मौत हो गई।
बाइक सवार युवक अरविंद की मौत की सूचना जैसे ही गांव और ससुराल पहुंची तो दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई,वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.