मिलावटी मिठाइयों की भरमार,घटिया मिष्ठान की बिक्री जोरो पर विभाग सब कुछ जानकर बना है अंजान

कुछ दुकानदारों की मिठाइयां खाने से जी मचला रहा है और ये मिठाइयां भयंकर बीमारी की ओर ले जा रही हैं
ब्यूरो रिपोर्ट पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ जनपद कौशांबी mb.8874160864
कौशाम्बी। रक्षा बंधन के त्योहार पर जिले के मन्झनपुर समेत लगभग सभी चौराहों पर घटिया क्वालिटी की मिठाई खूब धड़ल्ले से बिक रही है। और जिम्मेदार सब कुछ जानकर अंजान बने हैं…जिले के कान्हा मिस्ठान, शिवा स्वीट, और बीकानेर स्वीट का आलम यह है। कि यह तो आम जनता के साथ -साथ जिले के सभ्रांत व जागरूक लोंगो को भी काजू कतली जैसे मिठाई में काजू की जगह मूंगफली दाने से निर्मित मिठाइयों को लोगों के आँख में धूल झोंक कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
सूत्रों की माने तो इस खेल में खादय विभाग भी दुकानदारों के इस खेल को जानते हुए भी अपने को खुद से किनारा करते नजर आ रहा है..ऐसे में सवाल तो खड़ा होना लाजमी है। कि होटल व रेस्टोरेंट संचालक पर तो खादय विभाग के चलते जिले में दोयम दर्जे के खान -पान से लोग बीमार तो हो ही रहें है…अब तो त्योहारों पर ही मिलावटी पदार्थों के चलते लोगों को किसी भी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
शासन भले भी जिले के खादय विभाग को त्यौहार के मद्देनजर एक्टिव रहने के लिए निर्देश दिए हो लेकिन कौशाम्बी जिले का खादय विभाग सब कुछ जानकर भी कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है,आखिर क्या यह यह विभाग तब जागेगा जब इस पवित्र त्यौहार में लोग जब अस्पताल में जाने को मजबूर हो जाए।
मिलावटी खादय पदार्थ यानी कि जिस तरह से सिंथेटिक दूध, यूरिया, कास्टिक सोडा, डिटर्जेंट आदि के इस्तेमाल से निर्मित मिठाइयां खाने से लोग अक्सर गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, डायबिटीज, सुगर, जैसे गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जो कि जान लेवा है।
चिकित्सकों कि मानें तो मिलावटी मिठाइयां सेहत के लिए बेहद नुक़सानदेह हैं। इनसे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। फ़ूड प्वाइज़निंग का ख़तरा भी बना रहता है। लंबे अरसे तक खाये जाने पर किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है। आंखों की रौशनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास अवरुद्ध हो सकता है..अब देखना है। कि इस खबर को संज्ञान लेने के बाद आँख बन्द कर कुम्भकर्णी नींद में सो रहे खाद्य विभाग जागेगा या फिर यूं ही सब कुछ स्वागत कह कर किनारा कर लेगा ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.