भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

क्या हुआ जब हाइवे पर तेज आवाज के साथ रुका कंटेनर ट्रक को पुलिस फोर्स ने चारो तरफ से घेरा

231
Above News

क्या हुआ जब हाइवे पर तेज आवाज के साथ रुका कंटेनर ट्रक को पुलिस फोर्स ने चारो तरफ से घेरा

ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864

कौशाम्बी।जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्रमें उस समय हड़कंप मच गया जब एक कंटेनर ट्रक का टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया,ट्रक का टायर फटते ही दर्जन भर स्कॉर्पियो गाड़ियों से उसके साथ चल रही पुलिस फोर्स ने कंटेनर ट्रक को चारो तरफ से घेर लिया।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद की तरफ से एक कंटेनर ट्रक तेज रफ्तार से प्रयागराज की तरफ जा रहा था,कंटेनर ट्रक के आगे पीछे दर्जनभर स्कॉर्पियो गाड़ियों में पुलिस फोर्स भी साथ चल रही थी,ट्रक जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर के पास पहुंचा अचानक ट्रक का टायर तेज आवाज के साथ फट गया,ट्रक के टायर के फटने की आवाज से साथ चल रही पुलिस धड़ाधड़ गाड़ियों से उतरी और ट्रक को चारो तरफ से घेर लिया।एक साथ इतनी पुलिस फोर्स के हाइवे पर उतरने और ट्रक को घेरते हुए लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया।हालांकि थोड़ी देर बाद ट्रक का टायर बदलकर ट्रक को पुलिस फोर्स लेकर चली गई।

जानकारी मिल रही है कि ट्रक में बैंक का करोड़ो रुपया एक जनपद से दूसरे जनपद ट्रांसफर किया जा रहा था,जो एक कंटेनर ट्रक में भरकर पुलिस की सुरक्षा में ले जाया जा रहा था,तभी गुलामीपुर हाइवे पर ट्रक का टायर फट गया था।पुलिस ने बताया कि ट्रक को लेकर पुलिस फोर्स कही जा रही थी,तभी ट्रक का टायर फट गया,हालांकि थोड़ी देर बाद ट्रक ठीक कर पुलिस टीम ट्रक को लेकर चली गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper