भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दबंग भू माफिया ने रामस्वरूप कुशवाहा के साथ छलकर दूसरे को बेच दी भूमि

302
Above News

थाने से लेकर तहसील तक के चक्कर लगा रहा रामस्वरूप आखिर कब मिलेगा न्याय…?

शहडोल। जिले में काफी लंबे अरसे से भू माफिया का तांडव चल रहा है जिससे कार्यकर्ता भूमि स्वामी काफी परेशान हो रहे हैं एक ही भूमि को दो-दो बार बेच रहे हैं और अजब गजब का प्रशासन है जो बिना छानबीन किए ही भूमि का रजिस्ट्री और पट्टा नामांतरण भी कर रहे हैं राजस्व अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता बेहद परेशान है अपने खून पसीने की कमाई से आम जनता अपनी व्यवस्था के लिए भूमि का क्रय करती है पर जब उसे बाद में पता चलता है कि वह भूमि भू माफियाओं ने किसी दूसरे को बेच दिया है तो अपनी फरियाद लेकर थाना और राजस्व के चक्कर लगाती है ना ही उस परेशान जनता की
स्थानीय थाना व तहसील में कोई सुनवाई नहीं होती है और ना ही राजस्व विभाग में आखिर ऐसे प्रकरणों में आम जनता करें तो करें क्या और किसी से न्याय की गुहार लगाऐ आखिर इन सब समस्याओं में कौन दोषी है अधिकारी या फिर वह दबंग भूमिया जो शासन प्रशासन को गुमराह कर चारसौ बिसी कर भूमि का क्रय विक्रय का कार्य करते हैं ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर का जहां पर एक गरीब सब्जी का व्यवसाय करने वाले रामस्वरूप कुशवाहा ने जमीन भूमि स्वामी से खरीदी और उसके एग्रीमेंट भी बनवाया लेकिन दबंग भूमि माफिया के द्वारा वह जमीन को दूसरे को बेचकर रजिस्ट्री पट्टा भी बनवा दिया गया वही सालों से न्याय की गुहार लगाता रामस्वरूप शासन प्रशासन थाने से लेकर तहसील तक के चक्कर लगा रहा है आखिर कब रामस्वरूप कुशवाहा को न्याय मिलेगा और आरोपी दबंग भू माफियाओं को आखिर कब सजा मिलेगी।

यह है पुरा मामला

प्रार्थी रामस्वरूप कुशवाहा पिता ईश्वर दिन कुशवाहा पुश्तैनी निवासी सारंगपुर थाना खैरहा जिला शहडोल ने पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार को एक शिकायत पत्र दिया और बताया कि मेरे द्वारा दिनांक 22 /6/16 को ₹4000 देकर लगभग 10 वर्ष पूर्व भूमि पर कब्जा दखल प्राप्त किया गया था कब्जा दखल प्राप्त करने के बाद वर्ष 2018 में विक्रेता गण(1) चेतराम काछी उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय सुग्रीव दास काछी (2) मेघनाथ काछी उम्र 44 वर्ष पिता सुग्रीव दास काछी निवासी ग्राम सारंगपुर थाना खैरहा (3) माया कुशवाहा उम्र 49 वर्ष पुत्री स्वर्गीय सुग्रीव दास काछी तथा पत्नी स्वर्गीय शिव प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम धमनी कला थाना खैरहा के द्वारा एक भूमि के विक्रय के लिए एक शपथ पत्र निष्पादित किया गया था निष्पादन के पश्चात उक्त भूमि की रजिस्ट्री मेरे द्वारा कई बार कहने के बाद भी विक्रेतागणो के द्वारा नहीं कराया गया वहीं विक्रेता गणो की नियत खराब होने पर विक्रेता गणो के द्वारा अपने परिवार के रामकृष्ण काछी से मिलकर अधिक रुपए लेकर रामकृष्ण काछी की पत्नी किरण बाई काछी निवासी सारंगपुर थाना खैरहा जिला शहडोल के नाम रजिस्ट्री करा दी गई उक्त भूमि खसरा नंबर 148/6/1 रखवा 0.016 हेक्टेयर को प्राप्त नहीं कर पा रहा हूं इस प्रकार विक्रेता (1) चेतराम काछी उम्र 45 वर्ष पिता स्वर्गीय सुग्रीव दास salgen.it काछी (2) मेघनाथ काछी उम्र 44 वर्ष पिता सुग्रीव दास काछी निवासी ग्राम सारंगपुर थाना खैरहा (3) माया कुशवाहा उम्र 49 वर्ष पुत्री स्वर्गीय सुग्रीव दास काछी तथा पत्नी स्वर्गीय शिव प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम धमनी कला थाना खैरहा के द्वारा मेरे साथ छल करते हुए मेरे ₹4000 प्राप्त कर लिए गए और आज दिनांक तक उक्त भूमि नहीं दि जा रही है । मैं जिले के लोकप्रिय पुलिस कप्तान से मांग करता हूं कि आरोपी गणों के विरुद्ध कानूनी सख्त कार्रवाई की जाए तथा मुझे भूमि दिलाया जाए।

इनका कहना

पीड़ित किसान ने आवेदन दिया है मैने आवेदन पढ़ा है उसके साथ छल हुआ है मैंने धनपुरी एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए हैं जो भी दोषी होगा उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतीक कुमार पुलिस अधीक्षक शहडोल

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper