लापता तीनों नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला पुलिस ने

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश की जिला शिमला के मल्याणा से लापता तीनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ लिया गया है।तीनों नाबालिग लड़कियां चंडीगढ़ में मिली है।इन लड़कियों में 2 सगी बहनें हैं और एक अन्य नाबालिग है। बता दें कि हिमाचल पुलिस ने लड़कियों को ढूंढने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से मदद ली।अब पुलिस इन लड़कियों को चंडीगढ़ से शिमला लाएगी.शिमला पुलिस लड़कियों को शिमला लाएगी और पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर देगी।यह लड़कियां 31 अगस्त को मल्याणा से लापता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने इनके लापता होने की सूचना ढली थाना में दी थी। यह सभी नाबालिग लड़कियां चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई हैं यह पता लड़कियों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा. इन लड़कियों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है. बता दें कि लड़कियों के मिलने की सूचना एएसपी शिमला सुनील नेगी ने दी है। गौर रहे कि पहले भी शिमला से कई लड़कियां लापता हुई हैं। वहीं, शिमला पुलिस चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है ।
Subscribe to my channel
Comments are closed.