भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दोबारा टेंडर को टूरिज्म डिपार्टमेंट ने मांगे 11 करोड़

199
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:पहले चरण का काम अधूरा, जयराम ठाकुर ने फरवरी, 2021 में किया था शिलान्यास
शिवधाम में होनी है 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना
ठेकेदार ने नवंबर, 2022 में रोक दिया काम, तीन चरणों में पूरी की जानी है परियोजन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार के समय से मंडी शहर में बनाया जा रहा शिवधाम प्रोजेक्ट बीच में अटक गया है। कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम ठप होने के बाद दोबारा टेंडर करने की अनुमति दे दी है, लेकिन अब लागत बढऩे से फैसले का इंतज़ार है। पर्यटन विभाग ने पहले चरण के लिए 11 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में शिवधाम का शिलान्यास 27 फरवरी, 2021 को किया था। इसके तहत मंडी शहर के साथ लगते कांगनीधार जंगल में भगवान शिव के भव्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसे शिव धाम नाम दिया गया है। मंडी के शिवधाम में 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना होनी है। इसके अलावा यहां 108 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने की योजना है।

ऐसा माना जा रहा है कि शिवधाम के निर्माण से यहां पर्यटन को नए पंख मिलेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार पैदा होगा। उस वक्त सरकार ने अगस्त, 2022 तक पहले चरण को पूरा कर उद्घाटन का टारगेट रखा था, लेकिन यह हो नहीं पाया। जिस ठेकेदार को यह काम दिया गया था, उसने नवंबर, 2022 में काम रोक दिया। तब आरोप यह लगाया गया था कि उसे समय पर वित्तीय भुगतान नहीं हो रहा है। नई सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस ठेकेदार के साथ बात की और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टेंडर को रद्द कर दोबारा से टेंडर करने का फैसला हुआ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper