भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संयुक्त जिला अस्पताल में आज शनिवार सुबह CT स्कैनिंग सेंटर में लगी आग

233
Above News

ब्यूरो agoradesign.it रिपोर्ट कौशांबी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864
संयुक्त जिला अस्पताल में आज शनिवार सुबह CT स्कैनिंग सेंटर में लगी आग
घटना में किसी की हताहत नहीं होने की सूचना नहीं
कौशाम्बी जिल के संयुक्त जिला अस्पताल में आज शनिवार सुबह CT स्कैनिंग सेंटर में आग लग गई। जिससे धुएं के बीच से मरीजों को बाहर निकालने में अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात हो गए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में किसी की हताहत नहीं होने की सूचना अस्पताल प्रशासन ने दी है।

यह घटना सुबह 10 बजे का है, जब जिला अस्पताल का ओपीडी सहित अल्ट्रासाउंड एवम CT स्कैनिंग सेंटर इलाज कराने वाले मरीजों और इलाज करने वालों से भरा हुआ था। अचानक अस्पताल में धुएं ने पूरे ओपीडी व CT स्कैनिंग सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। CT सेंटर में तीमारदार अपने-अपने मरीज को बाहर निकालने की कोशिश में इधर उधर भागने लगे।देखते ही देखते अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने आए मरीज व तीमारदार अस्पताल कर्मी व डाक्टर आग से निकालने वाले जहरीले धुएं से बचने के लिए खुले में भागने लगे। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग पर नियंत्रण स्थापित किया।सीएमएस डा सुनील शुक्ला के मुताबिक शार्ट सर्किट से सीटी सेंटर में आग लगी थी। जिसे काबू में कर लिया गया है। आगलगने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश में फायरकर्मी लगे हैं। अस्पताल का वार्ड सेक्शन इससे प्रभावितनहीं हुआ। केवल ओपीडी में धुआं भरा गया था। सभी लोग सुरक्षित हैं। अस्पताल में ओपीडी दोबारा शुरू करा दी गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper