भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में दीनदयाल रसोइ योजना का हुआ शुभारंभ, पांच रूपये में पौष्टिक भोजन

719
Above News

मुरैना।आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश में 66 दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। शिवराज सिंह चौहान जी का कहना था की ये योजना 2017 में चालू की गई थी पहले इसमें 10 रूपए में भोजन मिलता था लेकिन अब गरीब मजदूर को 5 रूपए में भर पेट भोजन मिलेगा।
अंबाह नगर में अब नागरिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। यह व्यवस्था दीनदयाल रसोई में होगी। इस योजन का शुभारंभ आज नगर पालिका परिषद में हुआ आयोजन
दीन दयाल रसोइ योजन का उद्देश नगर में कोई भी गरीब भूखा न रहे इसलिए पांच रूपये में अंबाह नगर में इस रसोई का संचालन नगर में स्थित नेहरू पार्क पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने किया जाएगा, जहां मजदूरों को 5 रु में भरपेट भोजन खिलाया जाएगा।रोज सुबह 10 बजे से 3 बजे तक भर पेट भोजन दिया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यो हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब परिवारों का आगमन होता है। नगरीय क्षेत्रों में रैन बसेरा/आश्रय स्थल का निर्माण कर अस्थायी आवास की व्यवस्था की जाती है, परन्तु भोजन की समुचित व्यवस्था न होने से गरीब परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पडता है तथा कार्य एवं व्यवसाय की तलाश में आने वाले गरीब परिवारों को भोजन की व्यवस्था हेतु यहाँ-वहाँ भटकना पडता है। साथ ही कई गरीब शहरी परिवारों को भी वर्तमान में सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में “दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना’’

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper