भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

यातायात प्रभारी आफाक खान ने कनौज पब्लिक स्कूल के छात छात्राओं को दी नियमों की जानकारी

453
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संबाददात ऋषि जैन की रिपोर्ट
: पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी आफाक खान द्वारा कन्नौज पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर में छात्रों एवं छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्रों एवं छात्राओं को बताया गया की सड़क को कैसे क्रॉस किया जाता है, डोरिंग, के कारण किस तरह दुर्घटनाएं हो जाती हैं इसके लिए डचरीच मैथड कैसे प्रयोग किया जाता है तथा इसका सही ढंग से प्रयोग करके दुर्घटनाओं से खुद को तथा दूसरों को कैसे बचाया जा सकता है, हेलमेट न लगाने से और सीट बेल्ट ना धारण करने से दुर्घटनाएं कितनी गंभीर चोटें पहुंचाती हैं उदाहरण के साथ विस्तार से बताया। प्रभारी द्वारा बताया गया कि वाहन चालकों द्वारा गलतियां की जाती हैं जिस कारण दुर्घटनाएं होती हैं वह गलतियां आमतौर से बहुत तेज गति से वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय ध्यान बांटने वाली चीजों का प्रयोग करना जैसे मोबाइल फोन से बातें करना, व्हाट्सएप पर मैसेज चेक करना, सीट बेल्ट हेलमेट धारण न करना तथा लेन ड्राइविंग का पालन न करना एवं गलत तरीके से ओवरटेक करने से दुर्घटनाएं होती हैं।
प्रभारी द्वारा छात्राओं से अपील करते हुए कहा गया कि पिता बेटियों से और भाई बहनों से बहुत प्यार करते हैं बेटी और बहन की कही हुई बातों को कभी नहीं टालते, इसलिए जब भी आपके पिता या भाई मोटरसाइकिल या स्कूटी लेकर घर से निकल रहे हो तो उन्हें हेलमेट लगाने की याद अवश्य दिलाए और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए जरूर कहें। प्रभारी द्वारा छात्रों एवं छात्राओं से अपील की गई की मेरे द्वारा बताई हुई बातें अपने घर वालों को अपने आस पड़ोस वालों को तथा अपने रिश्तेदारों को अवश्य बताएं जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper