भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सरकारी जमीन को कब्जा करने के फ़िराक में रहते हैं भूमाफिया
राजस्व विभाग अधिकारी व प्रशासन भी शिकायत पत्र देने पर रहते हैं मौन

227
Above News

सरकारी जमीन को कब्जा करने के फितरत में लगे रहते हैं भूमाफिया
राजस्व विभाग अधिकारी व प्रशासन भी शिकायत पत्र देने पर रहते हैं मौन
मंझनपुर तहसील रिपोर्टर महेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ जनपद कौशांबी Mb:9721875191
कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव में दबंग किस्म के व्यक्ति जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं अशर्फी लाल पुत्र भिखारी लाल और कुंवर सिंह व कोमल यादव पुत्रगण अशर्फी लाल जो कि सरकारी ज़मीन तालाब,खाद का गढ्ढा व खलिहान आदि जैसे जमीनों को पता करके कब्जा कर लेते हैं, जिसमें ना ही उनके कोई रजिस्ट्री व पट्टा का नामांतरण नहीं किया गया है ।
केवल गुंडई व दबंगई के बल पर कब्जा करके अतिक्रमण किए हुए हैं जिससे ग्राम सभा का काफी नुकसान है, गोबर डालने के लिए सड़कों पर भेकना पड़ता है, जिससे यातायात संसाधनों को व ग्रामीणों को आने से दिक्कतें भी आ जाती है,ग्राम सभा द्वारा इस बाबत पूर्व प्रार्थना पत्र देने पर लेखपाल चंद पैसों की लालच में आकर गलत रिपोर्ट भेज देते हैं। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है क्या राजस्व विभाग के अधिकारी व पुलिस प्रशासन इन व्यक्तियों से डर रहें हैं यदि ऐसा खौफ बना रहेगा तो सरकार के कानून किस काम की रह गई। इसी प्रकार उक्त व्यक्तियों का एक और मामला प्रकाश में लाया गया है, जिसमे प्रार्थी गिरेंद्र द्वारा तारीख 2 जून 2023को जनसुनवाई तहसील प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है, ग्राम सभा पुनवार मे उपरोक्त व्यक्ति का मकान तालाब से पैमाइस करवा कर अतिक्रमण हटाने की कृपा करें। जो कि सरकार व ग्राम सभा के हित में आ सके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper