भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कैबिनेट मंत्री खाचरियावास पहुंचे धौलपुर के कांग्रेसियों के बीच

201
Above News

सुरेश माली स्टेट ब्यूरो चीफ राजस्थान
इस वक्त की बड़ी खबर जिला धौलपुर राजस्थान से
कैबिनेट मंत्री खाचरियावास पहुंचे धौलपुर के कांग्रेसियों के बीच /
धौलपुर।विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला । वन नेशन वन इलेक्शन की बात को नाटक बताते हुए अशोक गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया है। मंत्री ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार की वापसी का भी दावा किया है।आज सुबह मीडिया से मुखातिब हुए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अनेक विषयों पर अपने विचार रखें/ राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के चहेतों पर ईडी के छापे मारने को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। संबंधित विभाग के मंत्री को आगे आकर जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस में गुटबाजी फैसला होने के बाद खत्म हो जाती है। करौली की कार्यकर्ताओं की घटना को लेकर कहा कि पूरे घटनाक्रम में मौजूद रहा था। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं में कहासुनी हुई थी। मामले को शांत कर दिया गया। विधानसभा चुनाव के फीडबैक को लेकर कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा जो जनता में पॉपुलर है और जिताऊ एवं टिकाऊ प्रत्याशी है, उसी को विधानसभा चुनाव में वरीयता दी जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper