भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अस्पताल व संचालक पर लापरवाही कूटरचना के तहत् मामला दर्ज

244
Above News

झुंझुनूं (सुरेश सैनी)अस्पताल व उसके संचालक डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने व कूटरचित दस्तावेज बनाने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज ।
– कोर्ट ने प्रारंभिक जांच के बाद दिए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश।

झुंझुनूं, 4 सितम्बर । शहर के पंचदेव मंदिर के निकट संचालित झुंझुनूं अस्पताल व उसके संचालक चिकित्सक पर कोतवाली थाने में लापरवाही से इलाज कर मरीज की मौत होने तथा गलत व कूटरचित दस्तावेज बनाने को लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। ये मामला कोर्ट की प्रारंभिक जांच के बाद दिए गए आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार शहर के वार्ड 29 के परिवादी रमाकांत पारीक ने रिपोर्ट दी है कि उनके पिता नर नारायण पारीक को इलाज के लिए झुंझुनूं अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिनकाे आईसीयू में भर्ती कर डॉ. कमलचंद सैनी इलाज कर रहा था। चिकित्सक ने रिकवरी होने व स्थिति सामान्य बताता रहा। फिर अचानक मृत्यु हो जाने की सूचना दे दी। इसके बाद परिवादी के परिवार ने जब डॉक्टर से इलाज की जानकारी मांगी तो आरोपी चिकित्सक ने टालमटोल कर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से परिवादी के पिता के ईलाज के बारे में जांच करवाने का पत्र दिया तो मेडिकल बोर्ड की जांच के दौरान आरोपी चिकित्सक डॉ. कमलचंद सैनी ने एक कूटरचित लिखित सहमति पत्र परिवादी के भाई के कथित हस्ताक्षर के साथ दे दिया। परिवादी ने पिता के ईलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और उनकी स्थिति के बारे में सही सूचना नहीं देने व अपने कृत्य को छुपाने के लिये मेडिकल बोर्ड की जांच में कूटरचित फर्जी सहमति पत्र तैयार करने को लेकर रिपोर्ट दी। परिवादी के वकील एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस के मामला दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में इस्तगासा पेश किया गया। जिसकी प्रारंभिक जांच कोर्ट ने कोतवाली पुलिस से कराई। इसके बाद कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 304ए, 468, 471 में दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक अमर सिंह को सौंपी गई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper