भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन गोड्डा की बैठक संपन्न

220
Above News

रिपोर्ट ओंकार झा
गोड्डा :-अब्दुल कलाम आजाद के आवास पर जय किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन गोड्डा की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ईद ए मिलाद अन नबी के उपलक्ष पर आयोजित की जाने वाली 26वीं जिला स्तरीय तकरीर नातिया कलाम एवं क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।
संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रितम गाडिया ने बताया के बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 24 :9 :2023 को जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सभी शैक्षणिक संस्थाओं के छात्राओं के लिए फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 है।
इस प्रतियोगिता में 14 साल के अंदर के छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए दिलीप कुमार तिवारी, जय किशोर ठाकुर, मोहम्मद जब्बार आलम, आशुतोष तिवारी, मोहम्मद सुफियान, अजीत कुमार सहाय, अब्दुल कलाम आजाद, अर्श आजाद इत्यादि।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper