सितम्बर माह का जनसुनवाई कार्यक्रम घोषित

झुंझुनू,(सुरेश सैनी)04 सितम्बर। जन अभियोग निराकरण विभाग में जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावारण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिले में प्रत्येक माह ग्राम, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर त्रिस्तरीय जनसुनवाई की जाती है। सितम्बर माह में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को अवकाश होने के कारण शुक्रवार (8 सितम्बर) को सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 14 सितम्बर को उपखण्ड स्तर पर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई 21 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.