भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

95 साल के वृद्ध के साथ हुई धोखाधड़ी ,भूमाफियाओं के हौसले बुलंद

599
Above News

तीन एकड़ निजी स्वामित्व,भूमि की भू माफियो ने कराली रजिस्ट्री

शहडोल।एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री माफियाओं का सफाया करने की बात,लगातार कह रहे हैं तो कहीं बुलडोजर जैसी कार्यवाही भी प्रभावशील है तो वहीं दूसरी ओर जिला शहडोल अंतर्गत भू माफिया कुछ इस कदर सक्रिय है कि वह मौका पाते हैं बड़े से बड़ा कानूनी खेल प्रशासनिक अधिकारियों के नाक के नीचे खेल जाते हैं कुछ इसी तरह का मामला थाना गोहपारु क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा के ग्राम अमझोर का है जहां एक 95 साल के वृद्ध के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

क्या है मामला

ग्राम अमझोर निवासी हनुआ पिता शिवबक्स उम्र 95 वर्ष ने थाना गोहपारू में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम पंचायत गोहपारु,निवासी,कपड़ा lव्यापारी अमित कुमार गुप्ता पिता अजय गुप्ता, व,आवेदक मझले पुत्र बब्बूपाल वह एक अन्य,की आपसी साट गांठ से आवेदक को बहला-फुसलाकर आवेदक से उसके निजी स्वामित्व की भूमि आरजी खसरा क्रमांक 77/3रकवा 1,214 हेक्टर की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली हद तो तब हो गई जब इस पूरी घटनाक्रम में उक्त वृद्ध आवेदक के मझले पुत्र की भी संलिप्ता भी रजिस्ट्री के माध्यम से,उजागर हुई अपने आवेदन में हनुआ पिता शिवबक्श ने थाना गोहपारू में दिनांक 29 8 2023 को लिखित आवेदन पत्र मे कपड़ा व्यवसायि अमित गुप्ता व उसके मझले पुत्र बब्बू पाल पिता हनुआ पाल उम्र 36 वर्ष सहित ने उसे यह कहकर रजिस्टार ऑफिस ले गये कि वह उसकी वृद्धा पेंशन बनवाने ले जा रहे है आवेदक पिता ने अपने पुत्र पर भरोसा करते हुए पुत्र और कपड़ा व्यवसायि के के साथ चला गया जिस पर दोनों ने धोखाधड़ी करते हुए एक अन्य गवाह के साथ साथ गांठ कर राशि 4 00000लाख में आवेदक के निजी स्वामित्व की भूमि को कपड़ा व्यवसायि अमित गुप्ता पिता अजय गुप्ता ने 95 वर्ष की उम्र के वृद्ध से,अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली जब यह बात आवेदक के बड़े पुत्र स्वर्गीय राम निहोर पाल के पुत्र रमाकांत पाल को लगभग दो महीने बाद कपड़ा व्यवसाय के पड़ोसियों के माध्यम से पता,लगी तो उसने राजस्व रिकॉर्ड,से रजिस्ट्री की जानकारी,निकलबाई जिस पर,उसके पैरों तले जमीन ही, खीसक,गई आवेदक और आवेदक का पूरा परिवार थाना गोहपारू में गुहार लगाने पहुंचा जिस पर थाना प्रभारी,गोहपारू द्वारा ग्राम पंचायत सेमरा को पेसा एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं अब देखने वाली बात यही होगी कि उक्त भू माफिया और उसमें संलिप्त,लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हो पाएगी या फिर मामले को दबाने का प्रयास किया जायेगा सूत्रों की मांने तो आरोपी द्वारा जिस भूमि की रजिस्ट्रीअपने नाम कराई है उसभूमि का फोटो सत्यापित ना कर दूसरी भूमि,का फोटो स्लॉट बुक करने में की गई है साथ ही भूमि में ग्राम पंचायत के पते ग्राम पंचायत सेमरा की जगह ग्राम पंचायत अमझोर लिखकर, गलत तरीके से अंकित कराया गया है।

शेष अगले अंक में ……..

इनका कहना है
थाना प्रभारी गोहपारू के पत्र दिनांक 29 8 2023 में पेसा एक्ट के तहत धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, प्रस्ताबित करने का पत्र प्राप्त हुआ है शीघ्र ही जांच,कराकर प्रतिवेदन संबंधित थाने को सौपा जाएगा
फूल सिंह
सरपंच
ग्राम पंचायत सेमरा

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper