तीन –तीन हजार के दो इनामी आरोपी एवं 03 आरोपी 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार

खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने की बड़ी कार्यवाही
शहडोल।पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के द्वारा दिनांक 03.09.23 को लम्बे समय से फरार आरोपी एवं बदमासो,वारन्टियो की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक शहडोल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) अनुभाग धनपुरी अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी दिलीप सिंह के द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई ।अभियान के दौरान थाना खैरहा के अपराध क्र. 201/2023 धारा 294,332,353,382,506,34 भादवि के फरार आरोपी औरंगजेब उर्फ बाबू खान पिता अब्दुल जब्बार मुसलमान उम्र 23 साल निवासी ग्राम मयकी थाना सोहागपुर जिला शहडोल एवं आरोपी दीपकराम बैगा उर्फ सुधु बैगा पिता सेवाराम बैगा उम्र 19 साल निवासी ग्राम छिरहटी थाना खैरहा जो काफी समय से फरार थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा 03-03 हजार रूपये का ईनाम उद्दघोषणा की गई थी जिसे दिनांक 04.09.23 को गिरफ्तार किया गया साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी 01- बीरा बैगा पिता सुखलाल बैगा उम्र 35 साल निवासी ग्राम देवगवा नवीन ,02- सुनील बैगा पिता सुन्दर बैगा उम्र 28 साल निवासी ग्राम देवगवा नवीन एवं विनोद उर्फ बंकडिया पिता चमरू बैगा उम्र 40 साल निवासी देवगवा नवीन थाना खैरहा जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि दिलीप सिह थाना खैरहा ,उनि नागेन्द्र प्रताप सिह ,सउनि रामकरन सिह ,सउनि जमुना प्रसाद ,प्रआर रामनाध बाधव ,प्रआर नारेन्द्रसिह ,आर.सतीश कुमार ,आर.अमरसाय प्रजापति ,आर.रौशन कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.