आईआईटी की तैयारी कर रही गोड्डा की एक छात्रा की राजस्थान के कोटा में मौत

रिपोर्ट ओंकार झा
झारखंड की एक छात्रा की मौत राजस्थान के कोटा में हो गयी। छात्रा को डेंगू हुआ था। 5 दिन तक बीमार रहने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। छात्रा का नाम स्नेहा भारती है, जो गोड्डा की रहने वाली है। स्नेहा के पिता ने कोचिंग संस्थान पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए वहां के पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है।छात्रा आईआईटी की तैयारी कर रही थी l स्नेहा भारती की मां रागिनी सिन्हा पूर्व में पथरगामा जनसेवक (VLW)के पद पर कार्यरत थी l

Subscribe to my channel
Comments are closed.