भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जमीनी विवाद में 4 साल के बच्चे की प्रशासन के सामने पीट पीट कर हत्या, पुलिस ने  एक को  किया गिरफ्तार

350
Above News

रिपोर्ट ओंकार झा
भागलपुर,पुरानी रंजिश या पुराना विवाद कभी ना कभी नासूर बनकर सामने आता है और वह काफी भयावह होता है ,ऐसा ही कुछ मामला भागलपुर के बवरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबगंज महादेव तालाब के पास का है जहां पुरानी रंजिश पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो परिवार के लोगों में चल रही थी , इस विवाद में एक 4 वर्षीय मासूम की जान चली गई, हुआ यू की दोनों घर के बच्चे आपस में खेल रहे थे उसी में कुछ विवाद हुआ और यह विवाद इस तरह बड़ा रूप ले लिया की दोनो घर की महिलाओ में झड़प शुरू हो गई उसी बीच आरोपियों ने 4 वर्ष के बच्चे को पीट पीट कर अधमरा कर दिया, जब इसकी शिकायत मृतक बच्चा अंकुश कुमार यादव के पिता अरविंद कुमार यादव ने थाने में कि उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर आई पुलिस के सामने आरोपी ने उसे 4 साल के अधमरे बच्चों को पीट-पीट कर जोर से जमीन पर पटक कर वहीं पर मार डाला जिससे 4 वर्षीय अंकुश कुमार यादव की मौत हो गई परिवार वाले यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए उसकी दादी शोभा देवी और उसके पिता अरविंद कुमार यादव उसके चाचा अर्पित कुमार यादव ने उसे पकड़ने का कोशिश किया लेकिन वह इन दोनों को भी घायल करते हुए फरार हो गया वहीं मृतक बच्चों की लाश को ले जाकर परिजन ने थाने में ही घंटों रखा और गिरफ्तारी की मांग करने लगे वही कुछ देर बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है मामला काफी संगीन हो गया है, वही मृत बच्चा अंकुश कुमार यादव के पिता अरविंद कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों को प्रशासन के सामने ही आरोपी ने जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी जिससे मेरे बेटे की मृत्यु हो गई और मेरी मां और भाई को भी घायल कर दिया वहीं मृतक की दादी शोभा देवी ने बताया छोटी सी घरेलू विवाद में बच्चों को पुलिस के सामने पटक पटक कर जान से मार डाला हम लोग छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी हम लोगों की एक न सुनी।
वहीं मृतक के चाचा अर्पित कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों के बीच आपसी विवाद बरसों से चल रहा था आज महिला महिला में झगड़ा हो गया इस बीच मेरे 4 साल के भतीजे को पप्पू मंडल और उसके तीनों बेटे सौरभ कुंदन गौरव और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने मिलकर पीट-पीट कर मार डाला लात घुसे पेट में इतना चलाया कि उसकी मौत हो गई और इसमें प्रमोद तांती और रीना देवी भी साथ दे रही थी, जब हम लोग बीच बचाव करने गए तो हम लोगों के साथ भी बेरहमी से पेश आते हुए लाठी डंडे से हम लोगों को घायल कर दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper