मेहता अस्पताल की संपत्ति को ध्वस्त करने से भरवारी नगर वासी आक्रोशित

नगर के लोगों ने कहा कि जो करेगा मेहता अस्पताल की बात इस बार लोकसभा में उसी को मिलेगा कौशाम्बी का ताज
ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी से पत्रकार धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ Mb.8874160864
कौशाम्बी।बलदेव राम शालिग्राम मेहता ट्रस्ट द्वारा भरवारी कस्बे में स्थापित किए गए अस्पताल के भवन को एक माननीय और उनके लोगो द्वारा ध्वस्त कराए जाने को लेकर भरवारी नगर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है मेहता अस्पताल के भवन को ध्वस्त करने वाले माननीय का भरवारी नगर में जमकर विरोध हो रहा है आगे की रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बैठक का आयोजन किया जा रहा है नगर के लोगों ने कहा कि जो करेगा मेहता अस्पताल की बात इस बार लोकसभा में उसी को कौशाम्बी का ताज मिलेगा सोमवार के दिन पूरे समय भरवारी नगर में मेहता अस्पताल के भवन को गिराए जाने को लेकर जोरदार चर्चा होती रही गौरतलब है कि भरवारी कस्बे में बलदेव राम शालिग्राम मेहता ट्रस्ट द्वारा 65 वर्षों पूर्व सुव्यवस्थित अस्पताल का निर्माण कराया गया था इस अस्पताल में भरवारी के साथ-साथ दूर दराज के हजारों लोगों को सस्ता सुलभ इलाज मिलता था बेहतर चिकित्सकों द्वारा मरीजों की देखभाल की जाती थी बीच में अस्पताल बंद हो गया और अस्पताल की कीमती जमीन पर लोगों की नियत खराब हो गई मेहता अस्पताल के भवन को बीते दिनों बुलडोजर लगाकर धराशाई कर दिया गया और उसमें निकले कबाड़ को लाखों में बेच दिया गया इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में कई सैकड़ा हरे फलदार विशाल पेड़ लगे थे इन पेड़ों को भी अवैध तरीके से काट दिया गया है और पेड़ की लड़कियां उठा ले गए हैं मेहता अस्पताल को पूरी तरह से बर्बाद करने वाले माननीय के कारनामे से नगर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है और आक्रोशित नगर वासियों के गुस्से का खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में माननीय को भुगतना पड़ सकता है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.