भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह शासकीय विद्यालय में भ्रष्टाचार की घटना, भ्रष्टाचार इस हद , सुबह से दुपेहर में भोजन केवल खिचड़ी

527
Above News

अंबाह। शहर में स्थित किले के शासकीय विद्यालय की है। जिस में छोटे छोटे बच्चो को दिए जाने वाले भोजन में भी भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। बेसे तो जानकारी के अनुसार शासकीय विद्यालय के बच्चो को रोज अलग अलग भोजन दिया जाता है। लेकिन किले स्थित शासकीय विद्यालय में कुछ अलग ही बच्चो को दिया जाता है। रोज बच्चों को मेनू के हिसाब से कुछ नही दिया जाता केवल आलू की सब्जी और रोटी दी जाती है। मंगलवार को खीर, पूड़ी, सब्जी इत्यादि दी जाती है ।उसकी जगह पर केवल खिचड़ी दी जा रही है। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों और समूह चालको की भ्रृष्टता इस हद तक हो गई की छोटे छोटे बच्चों के राशन में भी कटौती करने लगे है। शासकीय विद्यालय के उच्च अधिकारियों के साथ हमारी टीम द्वारा संपर्क किए जाने पर भी कोई करवाई नही हुई। ये घटना शिक्षक दिवस के दिन की है। क्या मौजूद शिक्षक को या जानकारी नहीं है की आज रोज बच्चों को क्या भोजन दिया जा रहा है और क्या देना चाहिए?
अब देखना ये रहा की शिक्षाविभाग के उच्च अधिकारी इस घटना पर किस हद तक करवाई करेंगे

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper