भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

234
Above News

झुंझुनू (सुरेश सैनी)5 सितंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुंझुनूं में मंगलवार को राजस्थान मिशन 2030 विजन से संबंधित हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन कर सुझाव प्राप्त किये गए एवं इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिकता का आयोजन किया गया। उपनिदेशक (प्रशिक्षण) व सभी आई०टी०आई० के जिला समन्वयक अधिकारी सुभाष चन्द्र लमोरिया ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का विषय “विकसित राजस्थान बनाने में कौशल प्रशिक्षण की भागीदारी थी। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित प्रथम तीन प्रशिक्षणार्थियों को जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रथम पुरस्कार 15000/-, द्वितीय 11000/- रूपये व तृतीय 5000/- एवं प्रमाण पत्र है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper