आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत जन जागृति विशाल रैली का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट -अभिषेक धींग
उदयपुर -कानोड़
उदयपुर जिले के कानोड़ नगर में रविवार को प्रातः 8:00 बजे तुलसी द्वारा बस स्टैंड कानोड़ से एक विशाल रैली का हुआ आयोजन।आज सम्पूर्ण विश्व में आत्महत्या के बढ़ते केसेज को लेकर हर कोई चिंतित है। संसार में कोई भी मानव आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सके इस हेतु संकल्प पत्र के साथ जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। शांति क्रांति संघ के नायक आचार्य श्री विजयराज जी महाराज साब ने आत्महत्या मुक्त ब्रह्मांड का एक संदेश देकर जन जागृति पैदा करने के लिए आज पूरे देश और विदेश में एक साथ रेली का आह्वान किया। इस विशाल रैली में तुलसी अमृत विद्यालय के छात्र एवं महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। कानोड़ पुलिसथाने से जवान भी रहे तैनात ।जो नगर के तुलसी द्वारा बस स्टैंड से कोर्ट चौराहा,जम्मू चौक, गांधी चौक रावले की घाटी, ब्रह्मपुरी मंदिर गाछों की घाटी, सब्जी मंडी होकर बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुई!रेली में संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र दक, मंत्री पारसमल मुड़िया पार्षद पारस मल नागोरी, ओम प्रकाश रातडिया,पारस मल भाणावत,महावीर दक,रमेश कुमार गांधी,अभय कुमार दक एवम महिला संघ से सीमा दक,प्रभा दक,रंजना बाबेल समेत सभी जैन समाज के सदस्य शामिल थे!

Subscribe to my channel
Comments are closed.