भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वल्लभनगर विधानसभा की हॉट सीट में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत।

232
Above News

रिपोर्ट -अभिषेक धींग
उदयपुर
उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के परिवर्तन यात्रा का जगह -जगह पर हुआ भव्य स्वागत। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। मेवाड़ की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की नेतृत्व में निकाल रही है। इस यात्रा का वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने स्वागत किया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपाइयों और आम लोगों ने यात्रा के प्रति अपना समर्थन दिखाया।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे-वल्लभनगर में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे जिन्होंने अलग-अलग गानों के माध्यम से गहलोत सरकार पर हमला बोला वही उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्थान में प्राप्त अपराध का ग्राफ तेज गति से बड़ा है उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है इस बार लोगों ने मन बना लिया है की यात्रा के दौरान स्वागत के लिए जेसीबी से फूलों की वर्षा भी की गई वही बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ चल रहे थे। वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला का मेवाड़ की सबसे हॉट सीट वल्लभनगर में एक ही परिवार का लंबे समय से राज चल रहा है जिसके कारण या विकास नहीं देखने को मिलता है इस बार वल्लभनगर की जनता ने कांग्रेस को शासन से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि वल्लभनगर में सिर्फ सपने दिखाए गए उसे पूरा नहीं किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper