भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जनवरी माह में होगा अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा

289
Above News

अयोध्या
रामनगरी अयोध्या मे बन रहे भव्य मन्दिर में जनवरी 2024 को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर तेजी से तैयारिया चल रही है।वहीं जानकारी के मुताबिक राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक सप्ताह का अनुष्ठान किया जाएगा।जिसके लिए 16 से 22 जनवरी की तिथि तय की जा रही है। जिसे काशी, अयोध्या और दक्षिण के वैदिक विद्वान विधि विधान पूर्वक पूरा करेंगे।जिसको लेकर मंदिर निर्माण समिति की बैठक के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारियों की भी बैठकों का दौरा शुरू हो गया है। जो 11 सितंबर तक चलेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय पदाधिकारियों में महामंत्री, संयुक्त महामंत्री, केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय सहमंत्री, क्षेत्रीय मंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण टोली तीन दिन के लिए अयोध्या आ रही है। उसकी बैठक 10 और 11 सितंबर को होगी। बताया कि प्राप्त प्रतिष्ठा के दौरान देश का वातावरण राममय बनाए जाने की योजना पर मंथ न कर तैयारी की जा रही। ।सुबह लगभग 9 बजे मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृर्पेंद्र मिश्र अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अधिकारियों के साथ निमार्णाधीन जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि नृपेंद्र मिश्रा के निर्देशन में हो रही भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज पूरी हो गई। कहा कि मकर संक्रांति 2024 तक निर्माण कार्य का हम कितना हिस्सा पूरा कर सकते हैं, इन बिंदुओं की चर्चा आज बैठक में हुई। बैठक में ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्रा और गोपालजी मौजूद रहे। निर्माण कर रही संस्था का काम तकनीकी चिंतन करना है और हमारा काम देश की वातावरण को सकारात्मक और राममय बनाने का विचार है।बता दे कि सूत्रों के मुताबिक समारोह के अंतिम दिन यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा। शनिवार को राम मंदिर से जुड़ी भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में इन सभी बातों पर चर्चा हुई…बताया जा रहा है कि ट्रस्ट ने 22, 23 और 24 जनवरी की तिथि पीएमओ कार्यालय भेजी है, लेकिन अभी कोई निर्णय प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि ट्रस्ट 22 जनवरी को लेकर अपनी तैयारियां कर रहा है।
चंपत राय, महासचिव राम मंदिर ट्रस्ट
सर्व जीत दूबे
ब्यूरो चीफ अयोध्या

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper