सनातन धर्म विश्व में प्राचीनतम होने के साथ ही जिसका न आदि और न अंत है – महेश बसावतिया

सुरेश सैनी
झुन्झुनू भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने आज प्रसिद्ध मंदिर बीकानेर देशनोक करणी माता के मंदिर में पुजा अर्चना व माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली व समृध्दि की कामना की । उन्होंने माता करणी के बारे में बताया कि करणी माता का जन्म चारण कुल में हुआ था । यह मंदिर चूहो का मंदिर भी कहलाता है । मंदिर में सफेद चूहे का दर्शन मंगलकारी माना जाता है । यह परम सौभाग्य की बात है कि माता करणी की विशेष कृपा दृष्टि के चलते सफेद चूहे का दर्शन लाभ मिला । भारत भूमि देव तुल्य भूमि है । सनातन धर्म को लेकर बसावतिया ने कहा कि यह धर्म विश्व के प्राचीन धर्मों में आता है जिसका आदि व अंत का पता नहीं । श्रीमद्भागवत गीता में भी कृष्ण ने कहा है कि जब जब धरती पर पाप का साम्राज्य स्थापित हो जाता है मैं अवतार लेता हूं । यह उपदेश इस बात का संकेत है कि कोई समय सीमा नहीं कि कब धरती पर पाप का प्रकोप हुआ । सनातन धर्म को मिटाने वाले स्वत ही काल के ग्रास बन गए लेकिन इसको नहीं मिटा पाए । यह भूमि साधु संतों की तपोभूमि है जो अपने तप के बल पर भगवान को भी धरती पर अवतरित करने की क्षमता रखते हैं । करणी माता के दर्शनों से गदगद महेश बसावतिया ने बताया कि देश के मंदिर व पवित्र स्थल सनातन की रीढ़ है ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.