भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजस्थान मिशन 2030 के तहत आयोजित हुआ ऑनलाईन सेन्ट्राईजेशन कार्यक्रम

226
Above News

झुंझुनूं,(सुरेश सैनी)11 सितंबर। राजस्थान मिशन 2030 अभियान के संबंध में सोमवार को कलेक्टे्रट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन सन्ट्राईजशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वी.सी. के माध्यम से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विभागों के अधीनस्थ कार्मिक, हितधारक, जिले के नागरिकों ने भाग लिया। कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत सभी वर्ग विशेष से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है, जो प्रदेश की प्रगति में डॉक्यूमेंंट के रूप में संग्रहित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने योजनाओं की जानकारी रखें और उसके प्रचार प्रसार के तरीकों पर जोर देवें। उन्होंने ईमित्र सहित अन्य सर्विस प्रोवाईडरों से कहा कि आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं का वे निर्धारित शुल्क ही लेवें।उन्होंने कहा कि एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ऎसे लोगों का चिन्हिकरण किया जाएगा, जो दस्तोवजों या अन्य किसी कारण वश सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए है। उन्होंने सभी विभागों की सम्पूर्ण योजना की एक बुकलेट बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि सभी को एक दूसरे विभाग की योजनाओं की जानकारी हो सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यालय के पत्राचार के पेपर पर आवश्यक रूप से स्वीप का लोगो अंकित करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने बिन्दूवार सरकार की 11 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और अधिकारियों को इसमें शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति भी जानी। इस दौरान मिशन 2023 के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उद्घोषण तथा अभियान से संबंधित वीडियों प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आयोजना विभाग एवं जिले की फ्लेगशिप योजनाओं की उपलब्धियों एवं बजट घोषणा की क्रियान्विति के संबंध में प्रगति से अवगत करवाया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुरारी लाल शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को जिला प्रशासन के यूट्यूब चैनल पर भी लाईव प्रसारित किया गया था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper