प्रदेश के मुख्यमंत्री के काम की हो रही है तारीफ़

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जनसंवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू प्राकृतिक आपदा की घड़ी में जिस तरह से वह मैदान में डटे हुए हैं उनकी तारीफ करते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में भी विपक्ष राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहा है। जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि विपक्ष होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वह इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का साथ देना चाहिए था लेकिन वह अब भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने पूर्व में रहे मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर से मीडिया के माध्यम से पूछा है कि आपने अपने पांच साल के कार्यकाल में ऐसी प्राकृतिक आपदा देखी ही नहीं जो इस बार आई है आपने तो हिमाचल प्रदेश के बच्चे बच्चे को कर्ज के तले दावा दिया है,और अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार इस आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश के हर एक नागरिक के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। बीजेपी के मंत्री लोग तो अपने ही कामों में व्यस्त हैं और उनको पता है कि उनको हर महीने की सैलरी आनी है चाहे कितनी बड़ी प्राकृतिक आपदा हिमाचल प्रदेश में आ जाए। उनको यह पता तक नहीं है कि इस समय हिमाचल प्रदेश में कितनी बड़ी प्राकृतिक आपदा टूट पड़ी है जिसकी भरपाई आने वाले 25 से 30 वर्षों तक नहीं हो सकती है। पर्व में रहे मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ झूठे वादे किए थे जिसकी कीमत उनको सता से बाहर होने पर चुकानी पड़ रही है तभी तो ये बीजेपी पार्टी के जीते विधायक लोगों अनाप शनाप बातें कर रहे है काग्रेस सरकार को लेकर यह बोले कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा।
Subscribe to my channel
Comments are closed.