भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजमाता श्रीमती जितेश्वरी पन्ना कृष्ण मंदिर में हुए अपमान दोषियों पर हो कार्यवाही – यशवर्धन

352
Above News

शहडोल।सोसल मीडिया में पन्ना जिले के कृष्ण मंदिर में राजमाता को अपमानित करनें का विडियो वायरल हुआ है राजमाता के अपमान से छुब्द हो विराट क्षत्रिय महासभा शहडोल के जिला अध्यक्ष कुं.यशवर्धन सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की है ओर मांग की है की विगत दिनों टी.वी. पर प्रसारित समाचार और सोशल मीडिया के माध्यम से यह देखने को मिला की पन्ना मध्यप्रदेश पूर्व रियासत की राजमाता श्रीमती जितेश्वरी देवी जी के साथ जुगल किशोर मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के दौरान बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया तथा पूजा प्रार्थना में बाधा पहुंचाई गई, जिसकी मैं व समाज कठोर निन्दा करता है, इस घटना से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है। राजमाता के पूर्वजों द्वारा बनाया गया जुगल किशोर मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण की आरती करने से रोका गया तथा गर्भगृह में प्रवेश करने पर घसीटकर मंदिर से बाहर निकाला गया जो आपत्तिजनक है इसका मैं पुरजोर विरोध करता हूँ और यह मांग करता हूँ कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये ।
राजमाता के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना, दर्शन और पूजा-पाठ में बाधा पहुॅचाने वाले तथा उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के संबंध में टी.वी. एवं अनेक सोशल मीडिया मंच पर जो आपत्तिजनक दुर्व्यवहार करने की घटना दिखाई गई उसे देखकर मेरे स्वाभिमान को चोट लगी है और मैं अत्यन्त ही दुःखी तथा पीड़ित हुआ हूँ, हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित मन्दिर में राजामाता और राजपरिवार के सदस्यों के द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आराधना रियासतकाल से ही करने की परम्परा चली आ रही है।
राजमाता के साथ जो दुर्व्यवहार मन्दिर में आरोपियों के द्वारा किया गया है उसकी कठोर निन्दा करते हुए माँग करता हूँ कि उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ऐसी मांग विराट क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर यशवर्धन सिंह ने की है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper