ग्राम पंचायत डिलौरी के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया रोड नहीं तो वोट नहीं के लगा रहे नारे
सतना जिला रिपोर्टर रोहित कुमार पाठक की रिपोर्ट

सतना।रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरगंवा मैं ग्रामीणों ने आगामी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं की बात करते हुए आरोप लगाया है कि आजादी के 76 सालों में आज तक यह गांव मूलभूत सुविधा के लिए जूझता रहा है यहां आज तक एक सड़क तक नहीं बनाई गई लोग दलदल की सड़कों से निकल रहे हैं बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे जिसको लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी विषय को लेकर हाथों में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारों के सांथ ग्राम पंचायत डेलौरी से कोरगावां तक की रोड की मांग के बैनर लिए स्थानीय कलेक्ट्रेट में धरना में बैठ गए है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.