खालिस्तानी फंडिंग से जुड़े क्रिप्टो करंसी के तार

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिमाचल प्रदेश में लोगों से डीजीटी क्वाइन क्रिप्टो कंरसी के नाम पर ठगी हुई राशि के तार अब खालिस्तानी फंडिंग से जुड़ रहे हैं। पंजाब पुलिस ने बीते दिनों पंजाब के जीरकपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को रिमांड के बाद अब पटियाला जेल में भेजा गया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने टेरर फंडिंग में कई ट्रांजेक्शन किए हैं। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमाचल प्रदेश के भी दो शातिर शामिल हैं। इनमें एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और दूसरा पालमपुर निवासी है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले जीरकपुर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर जीकरपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें मास्टरमाइंड सैम के साथ हिमाचल के दो लोग गिरफ्तार किए गए थे। आरोपियों की पहचान शाम शर्मा उर्फ सैम, सुनील स्याल सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और अश्वनी निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने तीनों अरोपियों को रिमांड पर लेकर अब पटियाला जेल में भेज दिया है। जीरकपुर थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की जांच में आरोपियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मामले जुड़ी कार्रवाई हो सकती है।
प्रदेश में डीजीटी क्वाइन के जरिए पैसा डबल करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए का फ्रॉड करने का मामला बीते दिनों मंडी जिला के पीडि़त लोगों ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले के समक्ष भी उठाया था। पीडि़त लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को शिकायत पत्र देकर हिमाचल में 2019 से चल रहे जाली डीजीटी क्वाइन और जाली क्रिप्टो क रंसी के जरिए करोड़ों रुपए ऐंठने वाले कंपनी के मंडी निवासी मालिक सहित अन्य जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले की गहनता को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शिकायत पत्र स्वीकार करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस मामले में उचित जांच व कार्यवाई करने हेतु पत्र जारी किया था। उधर, हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि प्रदेश में डीजीटी क्वाइन के जरिए पैसा डबल करने के नाम पर लोगों से फ्रॉड करने के मामले में पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, पंजाब पुलिस से भी इस बारे में जानकारी ली जाएगी। डीजीपी

Subscribe to my channel
Comments are closed.