अधिवक्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस,नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन।
: अधिवक्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस,नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
-कन्नौज बार एसोसियेशन के अध्यक्ष की अगुवाई में : अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
-सदर तहसील परिसर में अधिवक्ता एसोसियेशन : : : कलेक्ट्रेट कन्नौज के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
कन्नौज हापुड़ में हुई घटना के विरोध में जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर बीते दिनों से हड़ताल पर है।आज कन्नौज बार एसोसियेशन के अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बाइक जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यहां अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं अधिवक्ता एसोसियेशन कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटियार की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को कन्नौज बार एसोसियेशन के अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कचहरी से बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जाहिर किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन कन्नौज के अध्यक्ष विजय कुमार सारस्वत ने कहा कि हापुड़ में वकीलों पर बेहरमी से लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और न ही दोषी अधिकारियों के स्थानान्तरण किए गए हैं जिस कारण अधिवक्ताओं मे रोष व्याप्त है।वहीं एसोसिएशन के महामंत्री सतेंद्र प्रताप ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अधिवक्ता हड़ताल पर हैं।इसके बावजूद शासन और प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।उन्होंने कहा कि बार कौंसिल के निर्देश पर 14 सितंबर को कोर्ट परिसर में सरकार का पुतला फूंका जाएगा।कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बाबू द्विवेदी,मधु कश्यप,अनुराग अवस्थी,कौशलेंद्र त्रिपाठी,मोहित यादव,पवन श्रीवास्तव,शैलेन्द्र सिंह, फैजान आलम,प्रशांत यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।वहीं सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता एसोसियेशन कलेक्ट्रेट कन्नौज के महासचिव शकील अहमद,पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार यादव,कृष्ण चन्द्र शर्मा,रामबाबू राठौर,मुनेश त्रिवेदी,मनोज कुमार पाण्डेय,शिवाकान्त,बैकुण्ठ नाथ,राकेश द्विदेदी,मुकेश त्रिवेदी,यादवेन्द्र किशोर यादव,नाजिम अख्तर,आलोक सिंह,शरद मिश्रा, वीरपाल सिंह यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.