यातायात पुलिस ने सड़क से हटवाया अतिक्रमण

:कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन
: यातायात पुलिस ने सड़क से हटवाया अतिक्रमण कन्नौज क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान ने अपनी टीम के साथ सरायमीरा रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों द्वारा फुटपाथ को घेर रखा था,जिसको खाली कराया गया तथा वहां पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया तथा एक टेंपो में चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रेशर हॉर्न लगवा रखा था जिसको निकलवाया गया।वहीं यातायात प्रभारी ने अपनी टीम के साथ गोवर्धनी तिराहे से आगे टोल प्लाजा के पास गलत साइड से चल रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान चला कर 28 वाहनों के चालान काटे।साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा मौजूद लोगो को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक भी किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.