सड़क किनारे झाड़ियां में पड़ा मिला खून से लथपथ शव:हत्या की आशंका

:कन्नौज से ऋषि जैन जिला संवाददाता बेबाक शक्ति न्यूज।
:छिबरामऊ के तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में मंदिर में पूजा करने गए सेवानिवृत्त शिक्षक का शव संदिग्ध हालत में बेहटा गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ मिला, इससे हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। परिजनों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी और सीओ ने मौके पहुंच कर परिजनों से जानकारी जुटाई है।कोतवली तिर्वा गांव टूसावारी निवासी शिवनाथ सिंह (73) बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। वह रोजाना की तरह मंगलवार को तहसील तिर्वा के पास घासी बाबा मंदिर पूजा करने गए थे। पूजा कर घर आते समय लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चला।थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी भी मौके पर पहुंचीं। पूर्व शिक्षक के परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। शिक्षक की पत्नी कुसमादेवी, तीन पुत्र नीमेश, रूप सिंह, प्रेम सिंह के अलावा दो पुत्री सीमा और शशि की शादी हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बेबाक शक्ति न्यूज से बात करते हुए थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि पूर्व शिक्षक का शव थाना क्षेत्र में झाड़ियों में खून से लथपथ अवस्था में मिला है। वह लापता हो गए थे। तिर्वा कोतवाल में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चलेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.