भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

समाज कल्याण विभाग के खाते से 6 लाख रुपए गायब

393
Above News

:छिबरामऊ में पुलिस ने जालसाज के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी।
कन्नौज से जिला संवाददाता बेबाक शक्ति न्यूज।
: छिबरामऊ के सौरिख में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर समाज कल्याण विभाग के 6 लाख रुपए गायब हो गए। वहीं बैंक मैनेजर ने जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सौरिख नगर में समाज कल्याण विभाग का आवास और स्किल विकास कार्यक्रम के तहत बैंक ऑफ इंडिया में पुराना खाता है। जालसाज ने समाज कल्याण विभाग का फर्जी पत्र पेश कर खाते से 6 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए।
समाज कल्याण विभाग के खाते से 6 लाख रुपए गायब:छिबरामऊ में पुलिस ने जालसाज के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
छिबरामऊ के सौरिख में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर समाज कल्याण विभाग के 6 लाख रुपए गायब हो गए। वहीं बैंक मैनेजर ने जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सौरिख नगर में समाज कल्याण विभाग का आवास और स्किल विकास कार्यक्रम के तहत बैंक ऑफ इंडिया में पुराना खाता है। जालसाज ने समाज कल्याण विभाग का फर्जी पत्र पेश कर खाते से 6 लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए।
जालसाज ने 28 अगस्त को समाज कल्याण के पत्रांक संख्या 640_2023_24_28 अगस्त 23 का पत्र पेश कर रुपए निकाले हैं। बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 760710110002955 को सक्रिय कर फरीदाबाद के एक अकाउंट 235801505037 संख्या आईसीआईसीआई में ट्रांसफर कर लाभार्थी रितु के खाते में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया जिसमें बैंक ने तत्काल राशि भेज दी।
वहीं गलती का एहसास होने पर बैंक कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद अब आला अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक समाज कल्याण विभाग के खाते से रुपए कैसे ट्रांसफर किए गए और किसने किया अभी पुलिस और आला अधिकारी आरोपी और जालसाज तक नहीं पहुंच पाए हैं।
वहीं मीडिया से बात करते हुए बैंक मैनेजर सुधीर ने बताया कि यह रकम गलत तरीके से चली गई थी। हालांकि रकम वापस आ गई है। ऐसा मैनेजर दावा कर रहे हैं। परन्तु जालसाज अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं इतने बड़े घोटाले से यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बेबाक शक्ति न्यूज से बात करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस में शिकायत होने के बाद पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper