भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राजनिति करने से बाज आए विपक्ष

219
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-: कॉग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बी जे पी जबसे सता से बाहर हुईं है। तब से बीजेपी के जीते विधायकों का दिमाग को ब्लॉक हो चुका है। उनको अभि यहीं लगता है कि वह सरकार में है वह लोग भूल चुके है कि इस समय हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा पूरी तरह से सफल रहा है। जिसको सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल ने पुरी तरह से राजनीतिक करार दिया है। काग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने कहा कि जब उनकी सरकार थी हिमाचल प्रदेश में तो उन लोगों ने कितना पैसे उड़ाया जनता का कभी जनमंच तो कभी मोदी के दौरे होते थे। एक बार तो मोदी मण्डी ही नहीं पहुंच पाया जिसे से जो जनता हिमाचल के कोने कोने से आई थी। उनकी गाड़ियों का तो अभि तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया है, और हजारों करोड़ों रुपए जो मोदी के मण्डी दौरे पर खर्च होते है वो तो बीजेपी पार्टी ने खर्च नहीं किए है।वह पैसे तो हिमाचल प्रदेश की जनता के थे। जिसको बी जे पी पार्टी खर्च कर रही थी। अब जब सता से बाहर किए हैं जनता ने तो ऐसी बात नहीं करनी चाहिए बीजेपी के विधायकों को अपने टीआरपी से बीजेपी के विधायक लोग कुछ भी कर सकते है उनको क्या पड़ी है जनता की उनको तो इस आपदा की घड़ी में भी राजनीति करनी है। हमारे प्रदेश हिमाचल का दुर्भाग्य है कि विपक्षी पार्टी होने के नाते उनका फर्ज बनता था कि वह लोग सरकार का साथ दे ,ना कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कामों का कटाक्ष करना चाहिए। लेकिन इनको तो अभी आने वाले 2024 के एमपी इलेक्शनों को लेकर राजनीति करनी है तो जनता इन चीज को भी देख रही है कि किसको उन्होंने वोट देने हैं किसको नहीं देने हैं जनता सब जानती है राकेश जम्वाल आपको बताने की जरूरत नहीं है आप अपने बारे में सोचिए कि आप आने वाले 5 सालों में सुंदर नगर से चुनाव जीत पाएंगे या हार जाएंगे। यह बोले जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper