शिक्षक के पीटने पर छात्रा हुई बेहोश

(रिपोर्ट ओंकार झा) शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश, देवघर में इलाजरत, जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बच्ची को किया गया था रेफर। दो दिनों से बार-बार बेहोश हो जा रही है छात्रा। घटना के बाद विद्यालय से गायब है आरोपी शिक्षक। शिक्षक पूर्व में भी हो चुका हैं निलंबित। जरमुंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय बनवारा की घटना। पिटाई से बेहोश छात्रा काजल कुमारी की डॉक्टर अभिनाश कुमार के पास देवघर में चल रहा है इलाज। पीड़ित छात्रा के अभिभावक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और जरमुंडी थाना प्रभारी को आरोपी शिक्षक पर करवाई की मांग की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.