भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारतीय स्टेट बैंक शाखा पसान संचालक के ऊपर पैसा का गबन करने का आरोप जिला प्रशासन में लिखी शिकायत कड़ी कार्रवाई की मांग

234
Above News

कोरबा पसान/ एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पसान के एसबीआई बैंक संचालक पर पैसा के गबन का आरोप लगा है। पूरा मामला पसान स्थित भारतीय स्टेट बैंक का है, जहां के शाखा पसान एसबीआई बैंक संचालक पर पैसे गबन कर ग्राहकों कों गुमराह कर घूमता हैं और ग्राहकों से आपत्ति जनक दूरव्यवहार भी करता हैं जिसे तंग आ कर जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत कर उचित कार्यवाही की माँग किए हैं। सुशीला नेटी भैयालाल नेटी ग्राम बंसी बेदो सरिसमार सेमरा निवासी के द्वारा पसान एसबीआई बैंक संचालक के ऊपर पैसा का गबन करने का आरोप लगाया गया है।
पूरी मामला के विस्तार पूर्वक जानकारी:-
भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रशांत संचालक के द्वारा बैंक में ग्राहकों से लेनदेन मैं हेरा फेरी करते हैं09/08/23 भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पसान संचालक के पास राशि 40,000 अपने भारतीय स्टेट बैंक खाता क्रमांक 347661895458 मैं जमा की थी लेकिन संचालक के द्वारा मेरे खाते में मात्र10,000 हजार रुपए जमा किया गया जबकि मैंने संचालक से उक्त राशि के विषय में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया गया और अभद्र शब्द का भी प्रयोग किया गया फिर संचालक के द्वारा बोला गया कि मैं आपके खाते में शेष बचा राशि को जमा कर दूंगा पर आजकल आजकल करते हुए बहुत दिनों तक घूम रहे हैं अभी तक खाता में राशि जमा नहीं किया गया है परेशान होकर जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत कर राशि वापस कर बैंक संचालक के ऊपर स्टडी कार्यवाही करते हुए ऐसे धोखाधड़ी की मामला दर्ज करते हुए लाइसेंस रद्द कार्यवाही किया जाए अब देखना यह होगा कि समाचार प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन संचालक ऊपर क्या कार्रवाई कर पाते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper