यातायात प्रभारी ने छात्रो को किया जागरूक

:कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
: कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खान द्वारा कान्ह कुंवर इंटर कॉलेज ग्वाल मैदान में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी द्वारा छात्रों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा छात्रों से अपील की गई की यातायात प्रभारी द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी पर अमल करना है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जाए, साथ ही क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा कुछ छात्रों से सवाल किए, जिनके सही जवाब पाकर ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य श्री ए के शर्मा द्वारा यातायात पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी छात्रों को समझाए गये यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया।
Subscribe to my channel
Comments are closed.