31 लाख से अधिक उत्पाद जेम पोर्टल पर उपलब्ध, सरकारी कार्यालयों में जो खरीददारी हो, वह जेम पोर्टल के माध्यम से होनी चाहिए

कन्नौज से जिला संवाददाता ऋषि जैन बेबाक शक्ति न्यूज।
: सरकारी विभागों में जेम पोर्टल से ही खरीदारी:डीएम कन्नौज सरकारी विभागों में अब गवर्नमेंट-ई मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल से ही खरीदारी होगी।इससे न केवल ई-बि¨लग से खरीदारी होगी,बल्कि पारदर्शी व्यवस्था लागू हो सकेगी।केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों को जेम पोर्टल से जोड़ने को बाध्य कर दिया है।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जेम पोर्टल कार्यशाला के दौरान कहा कि गर्वमेंट सेक्टर में जो भी क्रय किया जाए,वह जेम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए।सरकार के भी निर्देश हैं कि जितनी खरीददारी होगी वह जेम पोर्टल के माध्यम से हो।जेम पोर्टल पर बहुत सारे परिवर्तन समय-समय पर होते रहे हे। जेम पोर्टल पर खरीददारी किस प्रकार से की जाए,यह भी जानना आवश्यक है।जेम पोर्टल पर सीधे खरीददारी करने की प्रक्रिया विद्यमान है।उन्होंने कहा कि 31 लाख से अधिक उत्पाद जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं ।जिस विभाग का पंजीकरण नही हुआ है वह अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।इस दौरान एमएसएमई विभाग के सहयोग से जेम सेल लखनऊ से आए विशेषज्ञों प्रवीण बाधवानी,सीनियर कंसल्टेंट और ओंकार सिंह टेक्निकल हेड द्वारा जेम में क्रेता विभागो द्वारा पंजीकरण कराए जाने की प्रक्रिया की विस्तार से चर्चा की गई।श्री वाधवानी द्वारा पंजीकरण के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर और एनआईसी द्वारा बनाई गई ईमेल आईडी होना अनिवार्य बताया गया। क्रय प्रक्रिया हेतु एक बायर की आईडी, एक कंसाइनी की आईडी और एक पेमेंट अथारिटी की आईडी बनाई जायेगी। बताया कि खरीद प्रक्रिया के लिए तीन प्रकार की व्यवस्थाएं जेम पोर्टल पर उपलब्ध है।रुपया 25000 तक जेम कार्ट के माध्यम से,रुपया 25000 से रुपया 500000 तक एल 1 के माध्यम से तथा रुपया 500000 से ऊपर के क्रय जेम पर बिड /टेंडर के माध्यम से किए जाएंगे।साथ ही अवगत कराया गया कि क्रय के पश्चात,भुगतान हो जाने के बाद,भुगतान की सूचना अधिकतर मामलों में जेम पोर्टल पर सूचना अपलोड नही की जाती हैं, जिससे जेम द्वारा बायर को रेड फ्लेक्ड प्रदर्शित किया जाता है तथा कभी भी आईडी ब्लॉक की जा सकती है।सभी अधिकारियों को भविष्य में जेम संबंधी आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए श्री प्रवीण बाधवानी फोन नंबर–8090482904, 7823922518 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी आर एन सिंह, जिला विकास अधिकारी, पीडीडीआरडीए, उपायुक्त उद्योग आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.