स्कॉर्पियो पर दिन-दहाड़े फेंके तीन बम, सुबेश मंडल समेत अन्य चार लोग घायल

अनमोल आनंद/राजमहल
साहिबगंज जिले के साहिबगंज मुख्य पथ पर तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो पर हुई बमबाजी मैं कन्हैया स्थान निवासी सुबेश मंडल सहित पांच लोग घायल हो गए इस दौरान ड्राइवर सूझबूझ दिखाते हुए घायल अवस्था में सीधे राजमहल थाना पहुंचा जहां से राजमहल थाना पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया l घायल सुबेश मंडल, ड्राइवर सुभाष पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है घीसू मंडल का इलाज किया जा रहा है एवं दो अन्य लोगों का इलाज निजी संस्थान में चल रहा है, इधर पुलिस जांच में जुटी है पुलिस पदाधिकारी ने अस्पताल लाकर पीड़ितों से घटना के संबंधित जानकारी ली है l वही इस घटना से आस पास के इलाके में डर का माहौल है l

Subscribe to my channel
Comments are closed.