सराय रघुनाथ में 22 वर्षीय युवक का ट्यूबवेल के बगल संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला शव पहुंची पुलिस

अयोध्या
खबर अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पेड़रा के सराय रघुनाथ की है । जहां निवासी 22 वर्षीय अतुल उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश वर्मा ।घर के बाहर घूमने के लिए गया। कुछ देर बाद घर पर फोन कर बताया कि वह हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा है । परंतु सुबह जब परिजनों ने जानकारी लिया तो पता चला कि वह बुआ के घर भी नहीं पहुंचा है । इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में लग गए ।अतुल का शव परिजनों को सराय रघुनाथ के पास बाग में निजी ट्युब्वेल के पास स्थित आम के पेड़ की डाल से संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया । इसके बाद हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर बाग में पहुंच गए इसकी सूचना ग्राम प्रधान रामचरण ने तारून पुलिस को दे दिया सूचना पर तारुन थाने के उपनिरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वही मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है ।
सर्व जीत दूबे
ब्यूरो चीफ अयोध्या

Subscribe to my channel
Comments are closed.