कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई

साप्ताहिक जनसुनवाई में 48 आवेदकों ने प्रस्तुत किए आवेदन
अनूपपुर/ जन समस्याओं के निराकरण के तहत कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई में 48 लोगों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सीपी पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।आज जनसुनवाई में तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम क्योंटार के गोविंद सिंह गोंड़ ने पट्टे की भूमि मोजर वेयर पावर प्लांट कम्पनी द्वारा अधिग्रहीत किए जाने पर कम्पनी द्वारा रोजगार एवं अन्य सुविधा नही दिए जाने, जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत लतार की सरपंच ने ग्राम पंचायत लतार के शासकीय भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने के संबंध में आवेदन दिए।
Subscribe to my channel
Comments are closed.